Firearms Recover – उत्तर 24 परगना जिले की बशीरहाट थाना पुलिस ने एक सफल अभियान चलाकर दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
Firearms Recover
इनके पास से भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र और कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहिनुर जमान विश्वास और इस्माइल मंडल के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीती रात गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बशीरहाट थाना क्षेत्र के मयलाखोला इलाके में एक गुप्त ठिकाने पर छिपे हुए हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की और दोनों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और गोलियां बरामद हुईं।
पुलिस ने बताया कि इन दोनों अपराधियों का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी, लेकिन ये लगातार अपनी लोकेशन बदलकर फरार चल रहे थे।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पकड़े गए आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे या इन हथियारों की तस्करी करने वाले थे।
