Gangasagar mela 2024

Gangasagar Mela 2024 – आउटराम घाट पर गंगासागर मेला की धूम, साधुओं ने जमाया डेरा

कोलकाता
  • सेवा कार्यों में सक्रिय हुई संस्थाएं

सनलाइट, कोलकाता। Gangasagar Mela 2024 – मकर संक्रांति के नजदीक आते ही कोलकाता के आउटराम घाट पर गंगासागर मेला की धूम नजर आने लगी है।

Gangasagar Mela 2024

अलग अलग भेष और भांति भांति की विशेषताओं वाले साधु सन्यासी, नागा तथा अघोरी बाबाओं से आउटराम घाट पटने लगा है जिनसे आशीर्वाद लेने लोग काफी संख्या में पहुँच रहें हैं।

तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए आउटराम घाट सज धज कर लगभग तैयार है और बचे हुए कामों की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है।

सागर में लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले (Gangasagar Mela 2024) के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की तैयारियों में जहां प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है वहीं शिविर लगाने वाली संस्थाएं भी सेवा कार्यों में सक्रिय है।

केवल देश ही नहीं बल्कि विदेश से आये साधुओं द्वारा आसन जमाने के बाद आउटराम घाट पर अब उद्घाटन का सिलसिला शुरू हो गया। ज्यादातर शिविरों का उद्घाटन सात से नो जनवरी के बीच होगा।

पिछले 25 साल से सागर जाने के लिए नेपाल से आ रहे पुनाराम बाबा ने बताया कि वे स्नान के बाद वापस नेपाल रवाना हो जाएंगे।

वृंदावन से आये शीतल महाराज सागर में स्नान करने के बाद अयोध्या जाएंगे।

28 दिसम्बर को शांतिपुर से पहुंचे एक बाबा ने बताया कि सागर स्नान के बाद यहां से 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले समारोह में शामिल होना है हालांकि कार्यक्रम के लिए उन्हें न्यौता नही मिला है।

Gangasagar Mela 2024 – सेवा कार्यों में सक्रिय हुई संस्थाएं

आउटराम घाट पर लगने वाले सेवा शिविर की आयोजक संस्थाएं आयोजन को पूर्ण रूप देने में जुटी है और इसके लिए उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर चल रही है।

Gangasagar mela outram ghat सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि टेंगरा विश्वकर्मा समाज एवं विश्वकर्मा परिवार सेवा समिति द्वारा लगाए गए शिविर का उद्घाटन सात जनवरी को होगा।

कार्तिक साव ने बताया कि सागर संचार सेवा समिति द्वारा पिछले 25 साल से एसटीडी बूथ का सेवा शिशिर लगाया जा रहा है।

इस शिविर में मोबाइल चार्ज करने की सुविधा, मेले में बिछुड़े लोगों को मिलाने का प्रयास भी किया जाता है।

कलकत्ता साहू समाज के अध्यक्ष अशोक कुमार साहु ने बताया कि 46 वर्षों से शिविर लगाया जा रहा है। इस साल सात जनवरी को शिविर का उद्घाटन होगा।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में तीर्थ यात्रियों को रहने, खाने तथा मेडिकल आदि की सभी तरह की सेवा प्रदान की जाती है।

उल्लेखनीय है कि सीएम ममता बनर्जी ने 27 दिसम्बर को नबान्न में मेले के लिए बैठक की थी।

बैठक में जानकारी देते हुए सीएम ने बताया था कि Gangasagar Mela 2024 के लिए 2250 सरकारी बसें, 250 बेसरकारी बसें, 32 वेसेल, 100 लॉन्च, 21 जेटी चलेंगी। 66 अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी।

इसके अलावा मेले में एंबुलेंस भी तैयार रहेगी। 1150 सीसीटीवी, 20 ड्रोन से निगरानी होगी। 2400 सिविल डिफेंस, 10 टेम्परेरी फायर स्टेशन, 50 दमकल की व्यवस्था होगी।

मेले के लिए लगे सरकारी कर्मचारी, एनजीओ, पुलिस, मीडिया, तीर्थयात्री आदि के लिए 5 लाख एक्सीडेंट बीमा रहेगा।

Share