गरियाहाट में एक 52 वर्षीय महिला को कथित तौर पर पीटने का आरोप लगा है। आरोप है कि उनके घर की दीवार पर अवैध निर्माण हो रहा था। जिसका विरोध करने पर उसे पीटा गया। आरोप यह भी है कि महिला के घर में भी तोड़फोड़ की गई। पड़ोसी परिवारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। गरियाहाट थाने की पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
