sunlight news

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर बोले राज्यपाल, कहा यह समय सबके जागने का है

कोलकाता

कोलकाता। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि के मौके पर एक ट्वीट किया है।

इसमें उन्होंने लिखा है कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी पुण्यतिथि पर सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके बताए हुए रास्ते पर हम चलें। सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के विचारों से कोसों दूर हैं। आज हम ऐसे विचारों की कल्पना नहीं कर सकते जहां दिल में कोई डर ना हो और सिर फख्र से ऊंचा उठा हो। यह समय सभी के जगने का है।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ विभिन्न जरिए से राज्य सरकार पर लगातार हमलावर रहे हैं और राज्य सरकार की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़ा करते रहते हैं।

Share from here