Hooghly Fire – हुगली के भद्रेश्वर में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया।
Hooghly Fire
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह फैक्ट्री से उन्होंने काला धुआं निकलते देखा। तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। फैक्ट्री से आग की लपटें निकलने लगीं।
स्थानीय निवासियों ने भी मदद की। बाद में आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आग के कारणों का पता नही चल पाया है।