189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की बल्लेबाजी (Ind vs Aus live score) शुरू हो चुकी है। पांच रन पर भारत का पहला विकेट गिरा है। ईशान किशन तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने आठ गेंद में तीन रन बनाए। 16 रन के स्कोर पर भारत को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली नौ गेंद में चार रन बनाकर मिशेल स्टार्क का शिकार बने हैं। विराट कोहली के बाद सूर्यकुमार यादव भी आउट हो चुके हैं। स्टार्क ने उन्हें भी विकेटों के सामने फंसाया। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। भारत का स्कोर 7 ओवर के बाद 27/3 है।
