देश मे 24 घंटे में कोरोना के 17,073 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 4,34,07,046 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 15,208 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 4,27,87,606 हो गई है। इस दौरान 21 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 5,25,020 हो गया है। अब 94,420 एक्टिव केस है।
