- पिछले 24 घंटे 18,59,469 सैम्पल की हुई जांच
देश मे 24 घंटे में कोरोना के 54,069 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना का कुल आंकड़ा बढ़कर 3,00,82,778 पर पहुंच गया है। इस दौरान 1321 लोगों की जान गई है इसके बाद भारत में कोरोना से 3,91,981 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
24 घंटे में 68,885 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 2,90,63,740 हो गए हैं। अब 6,27,057 एक्टिव केस है।
