देश मे 24 घंटे में कोरोना के 30,941 नए मामले

देश
  • पिछले 24 घंटे में 13,94,573 सैम्पल्स की जांच हुई है

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 30,941 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना का कुल आंकड़ा बढ़कर 3,27,68,880 पर पहुंच गया है। इस दौरान 350 लोगों की जान गई है इसके बाद भारत में कोरोना से 4,38,560 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

24 घंटे में 36,275 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 3,19,59,680 हो गए हैं। अब 3,70,640 एक्टिव केस है।

Share from here