- 5804 मरीज इलाज के बाद हुए स्वस्थ्य
नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 के मरीजों की संख्या अब 26 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1990 नए मामले सामने आए हैं। यह एक ही दिन में अबतक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 26,496 पर पहुंच गई है।
वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 49 मौतें दर्ज हुई हैं। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 824 तक पहुंच गई है। रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में 111 मरीज विदेशी भी हैं।
वहीं राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 741 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। देश में कुल 5804 मरीज स्वस्थ्य हो कर घर वापस जा चुके हैं।
