देश मे 24 घंटे में कोरोना के 24,850 नए मामले आए सामने, 613 लोगों की हुई मौत

देश
नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब पौने सात लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24,850 नए मामले सामने आए हैं। एक ही दिन में आने वाले नए मरीजों में यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 6,73,165 पर पहुंच गई है।
वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 613 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण की वजह से अब तक 19,268 लोगों की मौत हो चुकी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,44,814 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,856 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में 4,09,083 कुल मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
Share from here