IPL 2025 Retention Player List – IPL 2025 के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट का ऐलान कर दिया है।
IPL 2025 Retention Player List
MS Dhoni IPL 2025 में खेलते नजर आएंगे, उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने रिटेन किया है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, मथीश पथिराना, शिवम दुबे को भी रिटेन किया है।
इस बार कई टीमों ने कप्तान को भी रिलीज किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया है, केएल राहुल को लखनऊ सुपरजायंट्स ने रिलीज कर दिया है।
वहीं तमाम कयासों को विराम लगाते हुए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा समेत 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिनमें हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा शामिल हैं।
बेंगलुरु ने सिर्फ विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया है। आरसीबी ने अपने कप्तान फाफ डुप्लेसी को ही रिटेन नहीं किया, मैक्सवेल भी रिलीज हो गए है।
IPL 2025 Retention Player List – दिल्ली की टीम ने अक्षर पटेल, कुलदीप यादव को ट्रिस्टन स्टब्स अभिषेक पोरेल को रिटेन किया गया है। ऋषभ पंत को रिलीज किया गया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने हैरान करने वाला फैसला लेते हुए अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को ही रिलीज कर दिया है। केकेआर ने 6 खिलाड़ी रिटेन किए हैं जिनमें रिंकू सिंह वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और हर्षित राणा शामिल है।
राजस्थान रॉयल्स ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।जिनमें कप्तान संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और शिमरॉन हेटमायर और संदीप शर्मा शामिल है।
टीम ने युजवेंद्र चहल और अश्विन दोनों को रिलीज कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें हेनरिक क्लासेन, कप्तान पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, नीतीश रेड्डी शामिल हैं।
लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने कप्तान केएल राहुल को ही रिटेन नहीं किया। निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बढोनी को रिटेन किया गया।
गुजरात टाइटंस ने राशिद खान को, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, तेवतिया और शाहरुख खान को रिटेन हुए हैं।
IPL 2025 Retention Player List – पंजाब किंग्स ने 2 खिलाड़ी रिटेन किए हैं। शशांक सिंह को और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया गया है।