IPL 2026 – आज कोलकाता बनाम लखनऊ

खेल

IPL 2026 – आज आईपीएल के 19वें सीजन का 15वां मुकाबला केकेआर और एलएसजी के बीच खेला जाएगा।

IPL 2026

मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके लिए टॉस 7 बजे होगा।

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम अपने पहले तीन में से दो मुकाबले हारकर और एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा होने के कारण 1 पॉइंट के साथ 9वें स्थान पर है।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने पहले दो में से एक मुकाबला हारकर और एक मुकाबला जीतकर 7वें स्थान पर है।

कोलकाता की कप्तानी जहां एक बार फिर आजिंक्य करेंगे। वहीं लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत करते नजर आएंगे।

Share from here