breaking news

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर मंडराया खतरा, EC ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट

झारखंड

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है। चुनाव आयोग ने राज्यपाल को हेमंत सोरेन के लाभ के पद पर होने के आरोपों पर भी अपनी राय भेजी है। राज्यपाल थोड़ी देर में अपना फैसला सुना सकते हैं।

क्या हैं सीएम सोरेन पर आरोप

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने इस साल फरवरी में दावा किया था कि सोरेन ने अपने पद का दुरुपयोग किया और खुद को खनन पट्टा आवंटित किया, यह एक ऐसा मुद्दा है जिसमें हितों के टकराव और भ्रष्टाचार दोनों शामिल हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधित्व कानून के प्रावधानों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया। विवाद का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने मई में सोरेन को एक नोटिस भेजकर खनन पट्टे पर उनका पक्ष मांगा था।

Share