Jharkhand Election – झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 81 में से 43 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं।
Jharkhand Election
पहले चरण में कुल 683 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 73 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इस चरण में 17 सामान्य हैं, जबकि 20 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए और 6 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
राज्य में कुल 15,344 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 14,394 पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक और 950 नक्सल प्रभावित बूथों पर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी।
पहले चरण में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम,
ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा,
कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर सीट पर मतदान हो रहें हैं।
