Kanchanjunga Express Accident – कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई।
Kanchanjunga Express Accident
उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार सुबह एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, बच्ची का नाम स्नेहा मंडल है वो मालदा की रहने वाली थी।
सोमवार को वह अपने माता-पिता के साथ अगरतला से कोलकाता जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी। उसके माता पिता भी अस्पताल में भर्ती है।
उल्लेखनीय है कि कल हुए हादसे में 9 की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। बाकी लोग आज सुबह सवा 3 बजे ट्रेन से सियालदह स्टेशन पहुंचे।