KMC Budget – आज होगा निगम का बजट पेश

Uncategorized

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम आज वित्त वर्ष 2023-24 का केएमसी का बजट (KMC Budget) पेश करेंगे। वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभिन्न विभागों के कर संग्रह के लिए नगर पालिका के खजाने में अच्छी खासी राशि आई है। लेकिन उसके बाद भी आय से अधिक खर्च का बोझ नगर निगम अधिकारियों के सिर दर्द बढ़ा रहा है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन नए साल के बजट में विभिन्न विभागों की आय बढ़ाने के लिए रणनीति बनाने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक नगर निगम की आय का मुख्य स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स है। हालांकि इसके अलावा भी कई अन्य विभागों से टैक्स वसूला जाता है। उन विभागों की आय कैसे बढ़ाई जाए, नगर के अधिकारी बजट में उसे महत्व देना चाहते हैं।

Share