Kreeda Bharati kolkata

Kreeda Bharati Kolkata के तत्वावधान में 3 दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न

सामाजिक

Kreeda Bharati Kolkata महानगर के तत्वावधान में 3 दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन विगत 5,6,7, मई को साल्टलेक स्थित स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के प्रांगण में लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322B2 के सहयोग से आयोजित किया गया।

Kreeda bharati Kolkata – लगभग 700 बच्चों एवं युवाओं ने लिया हिस्सा

इस खेल महोत्सव में 5 मई को योगासन, 6 मई को कबड्डी एवं 7 मई को फुटबाल और कुंग फ़ू एवं कराटे का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लगभग 700 बच्चों एवं युवाओं ने इस  खेल महोत्सव में अंश ग्रहण किया।

3 दिन व्यापी इस खेल महोत्सव में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय सह मंत्री मधुमय नाथ, क्षेत्र संयोजक डॉ पार्थ बिस्वास, प्रांत अध्यक्ष देबाशीष बिस्वास, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विभाष मजुमदार, विश्वरंजन दास, मृदुल बनर्जी, लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322B2 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आनंद जैन, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर किशन कुमार पोद्दार, विजय जोधानी, पवन गुप्ता, राजेश अग्रवाल (लाला), प्रदीप अग्रवाल, अशोक जैसवाल, संदीप जैन, प्रबीर घोषाल, जयंती मंडल सरकार, बाबुल चंद्र दास, घनश्याम चौरसिया अनेक गणमान्य अतिथि सम्मिलित हुए।

सभी अतिथियों ने बच्चों को खेल में खूब मेहनत कर बड़ा खिलाड़ी बनने का आह्वान किया औऱ राष्ट्र के लिए खेलने का संदेश दिया। सभी बच्चों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रबीर पॉल, अनिल सोनी, किरण चौरसिया, पूनम गोंड, गोपाल मंडल, अजय बनर्जी, पिंटू भवानी के संयोजकत्व में ये खेल महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। क्रीड़ा भारती कोलकाता महानगर के सचिव संजय मंडल ने ये जानकारी दी।

Share from here