Loksabha election 1st phase

Loksabha Election 1st Phase – 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान आज

देश

Loksabha Election 1st Phase – लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए आज यानी शुक्रवार को 102 सीटों पर मतदान होना है।

Loksabha Election 1st Phase

पहले चरण में पश्चिम बंगाल, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र, बिहार, मध्यप्रदेश समेत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान होगा।

पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 3, उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर, राजस्थान की 12, उत्तराखंड की सभी 5, बिहार की 4, तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर चुनाव होना हैं।

इसके अलावा महाराष्ट्र की 5, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, मध्य प्रदेश की 6, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, नगालैंड, सिक्किम,छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार, मिजोरम और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर मतदान होना है।

कुछ सीटों पर सत्ताधारी दल और विपक्ष के बड़े नेता चुनावी मैदान में हैं। पहले चरण में 8 मंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत दांव पर लगी है।

इनमें गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक कूचबिहार से, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर सीट से चुनाव मैदान में है।

केंद्रीय अर्थ साइंस मंत्री किरण रिजिजू अरुणाचल की पश्चिम सीट से, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानद सोनेवाल असम की डिबरुगढ़ सीट, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर सीट से,

जितेंद्र सिंह ऊधमपुर कठुआ सीट से, भूपेंद्र यादव अलवर तथा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Loksabha Election 1st Phase – मंत्रियों के अलावा त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देव त्रिपुरा सीट से चुनाव मैदान में है।

इसके अलावा तेलंगाना की राज्यपाल रह चुकीं तमिलिसाई सौंदर्यराज चेन्नई साउथ लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरी हैं।

Share