breaking news

LPG Booking Timelines – गैस बुकिंग की समयसीमा में बदलाव की खबरें भ्रामक, मंत्रालय ने..

देश

LPG Booking Timelines – पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच एलपीजी की बुकिंग की समयसीमा में बदलाव की खबरें कुछ मीडिया में आई है।

LPG Booking Timelines

ऐसी खबरों का सरकार ने खंडन करते हुए कहा कि ऐसे कुछ भी बदलाव नही हुए हैं। पहले जारी टाइमलाइन के अनुसार ही बुकिंग हो रही है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा – सरकार के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ समाचार रिपोर्टें और सोशल मीडिया पोस्ट LPG रिफिल बुकिंग के लिए नई समय-सीमाओं का दावा कर रहे हैं।

जैसे कि उज्ज्वला कनेक्शन के लिए 45 दिन, गैर-PMUY सिंगल कनेक्शन के लिए 25 दिन, और गैर-PMUY डबल कनेक्शन के लिए 35 दिन।

सरकार ने कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि इस तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। रिफिल बुकिंग की मौजूदा समय-सीमाएं अपरिवर्तित हैं और पहले की तरह ही लागू रहेंगी।

शहरी क्षेत्रों में 25 दिन, और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन; कनेक्शन के प्रकार चाहे जो भी हों। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी गलत जानकारियों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे फैलाएं।

साथ ही, LPG रिफिल की अनावश्यक या घबराहट में की जाने वाली बुकिंग से बचें। यह दोहराया जाता है कि देश में LPG का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, और चिंता की कोई बात नहीं है।

Share from here