Mamata Banerjee – हीथ्रो हवाई अड्डे पर भीषण आग के चलते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लंदन दौरे के कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए गए हैं।
Mamata Banerjee
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 तारीख की रात को कोलकाता से रवाना होंगी। वे आधी रात को दुबई पहुंचेंगी।
वहां से वह लंदन के लिए रवाना होंगी और 23 तारीख को हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरेंगे। सीएम ममता के साथ कई उद्योगपति, निवेशक और कई मीडिया प्रतिनिधि भी हैं।
उल्लेखनीय है लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के पावर स्टेशन में आग लगने के कारण बीते कल एयरपोर्ट बन्द था जिसके कारण सीएम के कार्यक्रम में बदलाव किया गया।
