breaking news

Mamata Banerjee on Flood like Situation – सीएम ने लिया जायजा, बाढ़ जैसी स्थिति को बताया ‘मानव निर्मित’

बंगाल

Mamata Banerjee on Flood like Situation – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इसे मानव निर्मित बताया है। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

Mamata Banerjee on Flood like Situation

मुख्यमंत्री आज हुगली के पुरशुरा ब्लॉक गईं थी। उन्होंने बाढ़ की स्थिति को देख केंद्र के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, केंद्र के असहयोग और उदासीनता के कारण बंगाल में बाढ़ की स्थिति बनी है। उन्होंने डीवीसी पर भी उंगली उठाई।

सीएम ममता ने कहा, ”डीवीसी से साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मैंने खुद डीवीसी से बात की, मैंने झारखंड के मुख्यमंत्री से बात की। इतना पानी पहले कभी नहीं छोड़ा गया।”

उन्होंने कहा, ”जब 70-80 फीसदी पानी भर जाता है तो डीवीसी पानी क्यों नहीं छोड़ता? केंद्र ‘निकासी’ नहीं करता। आप अपने राज्यों को बचा रहे हैं और सब कुछ बंगाल पर थोप दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ”बंगाल को योजनाबद्ध तरीके से डुबोया गया है।” राज्य की बाढ़ की स्थिति वास्तव में ‘मानव निर्मित’ है।

उल्लेखनीय है कि हुगली के कई इलाके दामोदर के पानी से जलमग्न हैं। पुरशुरा में कई जगहों पर लोग फंसे हुए हैं। कई घरों में पानी घुस गया है। हुगली के तारकेश्वर के कई गांव पानी में डूबे हुए हैं।

हजारों बीघे कृषि योग्य भूमि पानी में डूबी हुई है। पिछले कुछ दिनों की लगातार बारिश से दामोदर लबालब हो गया है। डीवीसी ने बार-बार पानी छोड़ा है।

Share from here