Millennium Park – राज्य का सीईओ कार्यालय स्ट्रैंड रोड में स्थित है। फॉर्म 6 को लेकर बीते दिनों कार्यलय के बाहर हुए प्रदर्शन के बाद इलाके में धारा 163 लागू कर दी गई है।
Millennium Park
इसके परिणामस्वरूप, मिलेनियम पार्क को अब अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। शिपिंग जेटी को भी बंद रखा गया है।
नतीजतन, हावड़ा और कोलकाता के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
कोलकाता पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इन पाबंदियों की घोषणा की है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मिलेनियम पार्क कब दोबारा खुलेगा या शिपिंग जेटी पर जल परिवहन का काम कब सामान्य होगा।
