कर्नाटक की राजनीति में सेक्स सीडी ने बवाल मचा दिया है। इस सीडी में कथित तौर पर कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने सीडी जारी करते हुए आरोप लगाया कि मंत्री रमेश जारकीहोली ने महिला का नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण किया। हंगामा बढ़ते देख रमेश जारकीहोली बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
सेक्स सीडी कांड में आरोपी मंत्री रमेश जारकीहोली ने मंत्री पद से इस्तीफा देते हुए मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा। इसमें कहा, ”मुझ पर लगे आरोपों का सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मैं नैतिक आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं।’
