Modi Cabinet 3.0

Modi Cabinet 3.0 में ये चेहरे, पश्चिम बंगाल से इन नेताओं को मिली मंत्रिमंडल में जगह

देश

Modi Cabinet 3.0 – पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के बाद मंत्री पद के लिए शपथ ली गई। मंत्री पद के लिए सबसे पहले राजनाथ सिंह ने शपथ ली। उनके बाद अमित शाह ने शपथ ली।

Modi Cabinet 3.0

पिछली केबिनेट में भी अमित शाह गृहमंत्री और राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री थे। इनके बाद नितिन गड़करी ने शपथ ली। नितिन गडकरी पिछली सरकार में सड़क परिवहन मंत्री थे।

Modi Cabinet 3.0 – इसके बाद जेपी नड्डा ने मंत्री पद की शपथ ली। 2014 में वे स्वास्थ मंत्री थे। वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

नड्डा के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री पद की शपथ ली। शिवराज सिंह मध्य प्रदेश के सीएम थे। बीते चुनाव में उनकी जगह मोहन यादव को सीएम बनाया गया था। तबसे ही माना जा रहा था कि वे केंद्र में मंत्री बनेंगे।

इनके बाद एस जयशंकर ने मंत्रीपद की शपथ ली। एस जयशंकर पिछली सरकार में विदेश मंत्री थे। जयशंकर विदेश नीति पर अपने जवाबों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं।

इसके बाद मनोहर लाल खट्टर ने मंत्री पद की शपथ ली। मनोहर लाल हरियाणा के सीएम थे। हाल ही में उन्हें हरियाणा मुख्यमंत्री पद से हटाकर केंद्र में लाने का फैसला पीएम ने किया था।

Modi Cabinet 3.0 – एच डी कुमारस्वामी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कुमारस्वामी पूर्व पीएम एच डी देवगौड़ा के बेटे है और कर्नाटक के पूर्व सीएम हैं।

पीयूष गोयल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। पीयूष गोयल इससे पहले रेल मंत्री और कपड़ा वाणिज्य मंत्री रह चुके हैं। वे लगातार तीसरी बार मंत्री बने है।

Modi Cabinet 3.0 – धर्मेंद्र प्रधान ने मंत्री पद की शपथ ली है। वे ओडिशा के सम्बलपुर से सांसद बने हैं। मोदी 2.0 में वे शिक्षा मंत्री रहे है।

जीतन राम मांझी ने मंत्री पद की शपथ ली। वे बिहार के सीएम रह चुके हैं। वे हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष हैं। बिहार के गया से सांसद बने हैं।

इनके बाद राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह) ने मंत्री पद की शपथ ली। वे 2021 से 2023 तक जेडीयू के अध्यक्ष रहे थे। मुंगेर लोकसभा से वे जीत कर आए हैं।

सर्वानंद सोनेवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। वे असम के पूर्व सीएम है। पिछली सरकार में वे मोदी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। डिब्रूगढ़ सिट से वे जीत कर आए हैं।

Modi Cabinet 3.0 – वीरेंद्र कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। वे एमपी के टीकमगढ़ से सांसद है। वे मोदी 1.0 और 2.0 दोनों में एंट्री रहे थे।

इनके बाद राममोहन नायडू ने शपथ ली। श्रीकाकुलम सीट से इन्होंने जीत हासिल की है। तीसरी बार वे जीते हैं। टीडीपी के वे राष्ट्रीय महासचिव है।

Modi Cabinet 3.0 – इनके बाद प्रह्लाद जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रह्लाद जोशी मोदी सरकार में कोयला और खदान मंत्री रहे। मोदी 2.0 में संसदीय कार्य मंत्री रहे।

Modi Cabinet 3.0 – जुएल ओरांव ने मंत्री पद की शपथ ली। वे ओडिशा के सुंदरगढ़ से सांसद बने हैं। वे पहली सरकार में आदिवासी मंत्री रहे थे।

इनके बाद गिरिराज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। गिरिराज सिंह बेगुसराय से सांसद है। वे पिछली सरकार में मंत्री रहें हैं। 2002 से 2014 तक एमएलसी रहे।

अश्विनी वैष्णव ने मंत्री पद की शपथ ली। अश्विनी वैष्णव पिछली सरकार में रेल मंत्री रहे। वे ओडिशा से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं।

इनके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्री पद की शपथ ली। पिछली सरकार में वे नागरिक उड्डयन मंत्री रहे थे। वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे।

Modi Cabinet 3.0 – इनके बाद भूपेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। वे पिछली सरकार में भी मंत्री रहे थे। राजस्थान में अलवर से वे सांसद बने हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंत्री पद की शपथ ली। गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से सांसद हैं। मोदी 2.0 में वे जल शक्ति मंत्री थे।

Modi Cabinet 3.0 – इनके बाद अन्नपूर्णा देवी ने मंत्री पद की शपथ ली। अन्नपूर्णा देवी झारखंड के कोडरमा से सांसद है। वे दूसरी बार मंत्री बन रहीं हैं।

Modi Cabinet 3.0 – किरण रिजिजू ने मंत्री पद की शपथ ली। अरुणाचल वेस्ट से इन्होंने चुनाव जीता है। ये कानून मंत्री का पद संभाल चुके हैं। वे खेल मंत्री भी रह चुके हैं।

Modi Cabinet 3.0 – हरदीप सिंह पूरी ने मंत्री पद की शपथ ली। वे 2 बार से राज्यसभा सांसद है। पिछली सरकार में भी वे मंत्री रह चुके हैं।

इनके बाद मनसुख मांडविया ने मंत्री पद की शपथ ली। वे पिछली सरकार में मंत्री रह चुकें हैं। उन्होंने स्वास्थ मंत्री का पद संभाला था।

Modi Cabinet 3.0 – इनके बाद जी किशन रेड्डी ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीता। रेड्डी पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री रहे थे।

इनके बाद चिराग पासवान ने मंत्री पद की शपथ ली। हाजीपुर से वे सांसद बने हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पार्टी के अध्यक्ष हैं।

Modi Cabinet 3.0 – इनके बाद सी आर पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली। गुजरात के नवसारी से सांसद हैं। पहली बार वे मंत्री बने हैं।

इनके बाद राव इंद्रजीत सिंह ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। गुड़गांव लोकसभा सीट से सांसद हैं। छठी बार उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता है।

Modi Cabinet 3.0 – जितेंद्र सिंह ने राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। वे उधमपुर से सांसद है। पिछली मोदी सरकार में भी वे मंत्री रह चुके हैं।

अर्जुन राम मेघवाल ने भी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। वे पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री रहे हैं। वे बीकानेर से सांसद हैं।

Modi Cabinet 3.0 – प्रताप राव गणपत राव जाधव ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। वे पहली बार मंत्री बन रहे हैं। शिवसेना में टूट के बाद से वे शिंदे गुट में हैं।

Modi Cabinet 3.0 – जयंत चोधरी ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। वे आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पूर्व मंत्री अजित चौधरी के बेटे हैं।

जितिन प्रसाद ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। वे पीलीभीत से सांसद हैं। यूपी के बड़े ब्राह्मण नेताओं में उनकी गिनती होती हैं। वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे।

श्रीपद यसो नाइक ने राज्य मंत्री के पद की शपथ ली। नार्थ गोवा से भाजपा सांसद हैं। वे पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

पंकज चौधरी ने भी राज्य मंत्री की शपथ ली। इनके बाद कृष्ण पाल ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे फरीदाबाद से भाजपा सांसद हैं।

Modi Cabinet 3.0 – इनके बाद रामदास आठवले ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री रहें हैं।

इनके बाद रामनाथ ठाकुर ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। वे बिहार सरकार में मंत्री रहें हैं। पहली बार केंद्र में मंत्री बन रहे हैं। ये कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं।

इनके बाद नित्यानंद राय ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे पिछली सरकार में भी मंत्री रहें हैं। वे गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं।

अनुप्रिया पटेल ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वे अपना दल (एस) की अध्यक्ष हैं। मोदी केबिनेट में वे पहले भी मंत्री रह चुकीं हैं।

वी सोमन्ना ने भी राज्यमंत्री पद की शपथ ली। वे कर्नाटक सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं। 2 बार वे एमएलसी भी रह चुके हैं।

चंद्रशेखर पेम्मा सानी ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। पहली बार वे लोकसभा चुनाव जीते हैं। गुंटूर सिट से वे जीते हैं। टीडीपी कोटे से वे मंत्री बने हैं।

एसपी सिंह बघेल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। वे आगरा सीट से सांसद हैं। पिछली सरकार में भी वे मंत्री थे। वे योगी सरकार में भी मंत्री रहे।

शोभा करंदराजे ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे कर्नाटक में बेंगलुरु उत्तर से सांसद है। पिछली मोदी सरकार में भी वे मंत्री थी।

Modi Cabinet 3.0 – कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। 2014 में यूपी से भाजपा में आए थे। वे यूपी के गोंडा से सांसद हैं।

उनके बाद बनवारी लाल वर्मा ने शपथ ली। वे यूपी में भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं। भाजपा ओबीसी राष्ट्रीय मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

पश्चिम बंगाल से शांतनु ठाकुर ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। बनगांव सीट से वे सांसद हैं।

Modi Cabinet 3.0 – सुरेश गोपी केरल से एक मात्र भाजपा सांसद ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे पहला बार सांसद बने हैं और पहली ही बार मंत्री पद की शपथ ली।

एल मुर्गन ने भी राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। हालांकि वे लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। वे पहले भी मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके हैं।

अजय टम्टा ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली। तीसरी बार सांसद बने है। उत्तराखंड सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। पहली मोदी सरकार में भी वे मंत्री थे।

बंडी संजय कुमार ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। तेलंगना के करीम नगर से सांसद बने हैं।

उनके बाद कमलेश पासवान ने शपथ ली। वे 2002 में यूपी में विधायक थे। 2009 से लगातार सांसद रहे हैं। दलित नेता के तौर पर इनकी पहचान है।

भगीरथ चौधरी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। दूसरी बार वे सांसद बने हैं। अजमेर से भाजपा सांसद हैं। वे 2 बार विधायक भी रह चुकें हैं।

सतीश दुबे ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली। बिहार से बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में इनकी गिनती होती है। वे बिहार से राज्यसभा सांसद हैं।

Modi Cabinet 3.0 – संजय सेठ ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली। दूसरी बार वे लोकसभा से सांसद बने हैं। रांची से वे लोकसभा सांसद है।

रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं। कांग्रेस से वे सांसद रहे लेकिन भाजपा की टिकट से इस बार ये चुनाव हार गए हैं।

Modi Cabinet 3.0 – दुर्गादास उड़के ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली। मध्य प्रदेश के बैतूल से ये सांसद है। आदिवासी समाज से ये आते हैं।

रक्षा खडसे ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे तीसरी बार सांसद बानी हैं। वे एकनाथ खडसे की बहू है। पहली बार मंत्री बनी हैं।

सुकान्त मजूमदार ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे बालुरघाट से सांसद है। वर्तमान में वे बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष है।

सावित्री ठाकुर ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। एमपी के धार से सांसद है। सावित्री ठाकुर पहली बार केंद्र में मंत्री बनाई जा रही हैं।

तोखन साहू ने भी मंत्री पद की शपथ ली। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर वे सांसद है। वे भाजपा के किसान मोर्चा से भी जुड़े रहे।

Modi Cabinet 3.0 – राज भूषण चौधरी ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे मुज्जफरपुर से भाजपा के सांसद हैं। बिहार में निषाद समुदाय का बड़ा चेहरा माना जाता है।

भूपति राजू श्रीनिवास ने राजमंत्री के रूप में शपथ ली। हर्ष मल्होत्रा ने भी शपथ ली। पूर्वी दिल्ली से वे सांसद बने हैं। निमोबेन बाम्भनिया ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

मुरलीधर मोहोल ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे पहली बार सांसद बने हैं। पुणे से वे जीते हैं। उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

जॉर्ज कुरियन ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष भी रहें हैं। केरल में बीजेपी के प्रदेश महासचिव हैं।

पवित्र मार्गरीटा ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली। असम से बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं। असम भाजपा के प्रवक्ता भी रह चुके हैं।

आज के इस शपथ ग्रहण में 30 केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री सहित 72 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

Share