Mohan Bhagwat Kolkata Visit

Mohan Bhagwat Kolkata Visit – संघ प्रमुख मोहन भागवत 10 दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं पश्चिम बंगाल

बंगाल

Mohan Bhagwat Kolkata Visit – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत दस दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल आ रहे हैं।

Mohan Bhagwat Kolkata Visit

उनका 7 फरवरी को राज्य में आने का कार्यक्रम है। मोहन भागवत 7 से 11 फरवरी तक कोलकाता में रहेंगे। इसके बाद वे बर्दवान जाएंगे।

सूत्रों की माने तो 16 फरवरी को बर्दवान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यक्रम है। आरएसएस प्रमुख उस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कोलकाता में पांच दिवसीय कार्यक्रम के तीन दिन संघ के आंतरिक कार्यक्रम और बैठकें शामिल हैं। दौरे के दौरान संघ प्रमुख विशिष्ट लोगों से मुलाकात कर सकते हैं।

बर्दवान संगठनात्मक रूप से मध्य बंगाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हिस्सा है। मोहन भागवत मध्य बंगाल के 8 जिलों के नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं।

Share from here