उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत हो गई है। शेखर का शव मंगलवार को मैक्स अस्पताल में लाया गया। दक्षिण दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने यह जानकारी दी। रोहित की मौत किन वजहों से हुई अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने रोहित शेखर तिवारी के आकस्मिक निधन को अत्यन्त दुःखद बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
