breaking news

NEET Paper Leak – NEET पेपर लीक मामले में सॉल्वर गैंग का पिंटू गिरफ्तार

देश

NEET Paper Leak – NEET पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। ये गिरफ्तारी झारखंड के देवघर से हुई है। यहाँ से सॉल्वर गैंग के सदस्य पिंटू को गिरफ्तार किया गया है।

NEET Paper Leak

पिंटू के साथ चार अन्य को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि पिंटू पेपर लीक सरगना संजीव मुखिया का साथी है।

पिंटू की गिरफ्तारी तो हो गई जबकि उसका साथी चिंटू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वही, पेपर लीक का सरगना संजीव मुखिया की भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

चिंटू और पिंटू संजीव मुखिया के बेहद करीबी हैं। इकोनॉमिक ऑफेंस विंग यानी आर्थिक अपराध इकाई (EOU) लगातार रेड कर रही थी।

खुलासों के मुताबिक, नीट का पेपर सबसे पहले पटना में सॉल्वर गैंग के चिंटू के पास आया था। चिंटू और पिंटू संजीव मुखिया के बेहद करीबी हैं।

चिंटू, पिंटू ही पटना के अलग-अलग ठिकानों से अभ्यर्थियों को लेकर लर्न प्ले स्कूल पहुंचे थे। चिंटू उर्फ बलदेव और पिंटू ने ही लर्न प्ले स्कूल में सारी व्यवस्था की थी।

Share