New Town Accident – न्यूटाउन में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है जिसमे कई लोगों के घायल होने की खबर है।
New Town Accident
घटना वेस्टिन होटल के पास हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक तेज गति की थार ने कई लोगों को टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों का दावा है कि थार ने सबसे पहले लापरवाही से एक फ़ूड कार्ट को टक्कर मारी। इसके बाद उसने पास से निकल रही एक i20 कार को टक्कर मारी, जिससे कई लोग घायल हो गए।
इसके बाद भी गाड़ी नहीं रुकी; उसने आगे जाकर एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में चार लोग गंभीररूप से घायल हुए हैं।
सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफ़िक जाम लग गया।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना कैसे हुई ये देखने के लिए CCTV फ़ुटेज की जाँच कर रहे हैं।
