नीति आय़ोग का एक अधिकारी कोरोना पाॅजिटिव, भवन सील

देश

नई दिल्ली। कोरोना महामारी का संक्रमण अब केंद्र सरकार के सबसे अहम विभाग माने जाने वाले नीति आयोग में भी पहुंच गया है। यहां मंगलवार को एक अधिकारी के कोरोना पाॅजिटिव मिलने पर पूरे भवन में हड़कंप मच गया।

ऐहतियातन भवन को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है। इस दौरान उसे पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा।

नीति आयोग के उप चसिव (प्रशासन) अजीत कुमार ने बताया कि आयोग का एक अधिकारी कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है।

नीति आयोग के जिस अधिकारी को कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है, वह भवन के चौथे फ्लोर पर काम करते थे और डायरेक्टर स्तर के अधिकारी हैं।

इस संबंध में नीति आयोग की ओर जारी बयान में कहा गया कि आज बिल्डिंग में कार्यरत एक कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसकी सूचना सुबह 9 बजे अधिकारियों को दे दी गई है।

Share from here