भाजपा ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। नूपुर ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद पार्टी ने उन पर कार्रवाई की है।
भाजपा ने नुपूर शर्मा के अलावा दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता नवीन जिंदल पर भी कार्रवाई की है। जिंदल को भी पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। नुपूर के बयान का समर्थन करते हुए जिंदल ने ट्वीट किया था।
देश की अखंडता और विकास प्राथमिकता- भाजपा
भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आजादी के 75वें साल में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना लगातार मजबूत हो रही है। हमारी पहली प्राथमिकता अखंड भारत और विकास है। देश की एकता बनी रहे, इसलिए हम लगातार काम कर रहे हैं।
भाजपा ने कहा कि हम सभी धर्मों और उनके पूज्यों का सम्मान करते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक पत्र जारी कर कहा भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करने वाली पार्टी है।