नुसरत जहां का बयान- जब शादी ही मान्य नही, फिर तलाक कैसा?

कोलकाता

टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने निखिल जैन से शादी को पूरी तरह से अवैध करार दिया है। नुसरत जहां ने एक बयान जारी कर कहा कि तुर्की मैरिज रजिस्ट्रेशन एक्ट के मुताबिक यह शादी पूरी तरह गैरकानूनी है। ये दो अलग-अलग धर्मों के लोगों की शादी थी इसलिए इसे स्पेशल मैरिज एक्ट के तरह रजिस्टर कराना जरूरी था।जो कि कभी भी नहीं किया गया।

 

कानून के मुताबिक ये कोई शादी नहीं बल्कि एक रिलेशनशिप या फिर कहें तो लिव इन रिलेशनशिप जैसा ही था। इसी के चलते अब विच्छेद का सवाल ही पैदा नहीं होता।

 

नुसरत ने जारी बयां में कहा कि वे दोनों काफी पहले ही अलग हो चुके थे, मैंने इस बारे में सार्वजनिक रूप से कभी बात नहीं की थी। मैं अपने निजी जीवन को खुद तक ही रखना चाहती थी मेरे किसी भी कदम को इस ‘अलगाव’ से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। ये कथित शादी कभी भी कानूनी नहीं थी और कानून कि नज़र में इसे शादी नहीं माना जा सकता।

Share from here