पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को भंग करने के विवादित फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा निरस्त किए जाने के बाद पाक की असेंबली में आज एक बार फिर इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी।
कोर्ट ने गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने के नेशनल असेंबली उपाध्यक्ष के फैसले को खारिज करते हुए समय से पहले चुनाव कराने का प्रधानमंत्री का कदम असंवैधानिक’’ बताया था।
