राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (प.बं) मनाएगा परशुराम जन्मदिन

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, पश्चिम बंगाल कमेटी द्वारा 7/5/2019 को परशुराम जन्मदिन मनाया जायेगा।

यह जानकारी संस्था के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी अनिल उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को राजभवन में संस्था के द्वारा ब्राह्मण गौरव सम्मान भी दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम हेतु संस्था की तरफ से राष्ट्रीय सचिव अनिल उपाध्याय एवं प्रदेश सचिव अरुण मिश्रा ने महामहिम को पत्र भी दिया जिसके बाद महामहिम ने अनुमति भी दे दी है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *