http://sunlightnews.co.in/karnataka-election-congress-manifesto/

प्रधानमंत्री मोदी ने असम और बंगाल के मतदाताओं से की रिकॉर्ड मतदान की अपील

बंगाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को असम और बंगाल के मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान की अपील की है। पश्चिम बंगाल और असम में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो गई है।

 

बंगाल की 30 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे, जबकि असम की 39 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, पश्चिम बंगाल के लोगों से आग्रह है कि जिनकी सीटों पर आज मतदान हो रहा है, वह रिकॉर्ड संख्या में वोट करें।
 प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, असम चुनाव का दूसरा चरण आज होगा। इस चरण के सभी पात्र मतदाताओं से अनुरोध है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करें। 
Share from here