प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विभिन्न देशों के बीच समुद्री व्यापार की बाधाओं को दूर किए जाने की जरूरत है। उन्होंने यह बात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की डिबेट अपने संबोधन के दौरान कही।
पीएम मोदी ने कहा समंदर हमारी साझा धरोहर है। हमारे समुद्री रास्ते इंटरनेशनल ट्रेड की लाइफलाइन आधार है।सबसे बड़ी बात यह है कि यह हमारे प्लेनेट के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं लेकिन हमारी इस साझा धरोहर को आज कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पाइरेसी और आतंकवाद के लिए समुद्री रास्तों का दुरुपयोग हो रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि समुद्री विवाद हमें शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने चाहिए। इसके लिए आपसी विश्वास जरूरी है। उन्होंने भारत के बांग्लादेश से समुद्री विवाद का भी जिक्र किया और कहा कि हमने इसे शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया।