PM Modi inaugurates India's first underwater metro

PM Modi inaugurates India’s first underwater metro – पीएम मोदी ने किया देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन, बच्चों के साथ की यात्रा

कोलकाता

PM Modi inaugurates India’s first underwater metro – पीएम मोदी ने एस्प्लेनेड से देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन कर दिया है।

PM Modi inaugurates India’s first underwater metro

उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने एस्प्लेनेड से स्कूली छात्रों के साथ हावड़ा मैदान तक यात्रा भी की। यात्रा के दौरान वे छात्रों से बातें करते नजर आए।

देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक चलेगी। जिसे बाद में सियालदह तक जोड़ा जाएगा।

इस दौरान उनके साथ राज्यपाल सीवी आनंद बोस, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार उपस्थित थे।

Share