किसान संवाद में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर एक के बाद एक कई हमले करते हुए कहा कि जो किसानों की बात कर रहे हैं, वही दल वही झंडे वाले लोग है जिन्होंने बंगाल को बर्बाद किया। आज केरल में उनकी ही सरकार है, इससे पहले उनकी सरकार थी जिन्होंने देश मे 50 साल राज किया वे लोग केरल में क्यों चुप है।
पीएम ने कहा केरल में एपीएमसी मंडियां नही है, केरल में एपीएमसी चालू कराएं। अगर ये व्यवस्था अच्छी है तो केरल में क्यों नही है? क्यों दोगली नीति लेकर चल रहे हैं। पीएम ने कहा कि यह किस प्रकार की राजनीति है जिसमें तर्क नही है, तथ्य नही है सिर्फ किसानों को गुमराह कर रहें है।
पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों को सिर्फ अपना राजनीति लाभ दिखता है इसलिए किसानों का नाम लेकर झंडे लेकर चलते है और खुद के जिंदा रहने की जड़ी बूटी ख़ोज रहे हैं पर देश का किसान समझ चुका है और इन्हें वो जड़ी बूटी नही देगा।
