PM Modi on Election Result

PM Modi on Election Result – तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा – पीएम मोदी

देश

PM Modi on Election Result – पीएम मोदी चुनाव नतीजों के बाद आज भाजपा मुख्यालय पहुँचे। उन्होंने वहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

PM Modi on Election Result

उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत जय जगन्नाथ से की। उन्होंने कहा कि आज बड़ा मंगल है NDA की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है।

PM Modi on Election Result – उन्होंने कहा कि जनता का आभारी हूँ। उन्होंने कहा कि ये दुनिया के सबसे बडे लोकतंत्र की जीत है। ये विकसित भारत की जीत है।

पीएम ने भाजपा और एनडीए के साथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ये 1962 के बाद पहली बार है कि सरकार तीसरी बार वापस आई है। राज्यों में जहां भी विधानसभा के चुनाव हुए वहां भव्य विजय मिली।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का तो सूपड़ा भी साफ हो गया है। पीएम ने कहा कि पहली बार महाप्रभु की धरती पर भाजपा का सीएम होगा। केरल में भी भाजपा को सीट मिली। जिसका इंतजार पीढ़ियों ने किया था।

पीएम ने कहा कि आज का दिन भावुक करने वाला है क्योंकि ये बिना माँ के उनका पहला चुनाव है। पीएम ने अपने काम बताते हुए कहा कि करोड़ों गरीबों को ₹500000 तक के मुक्त इलाज की सुविधा मिली।

राष्ट्र प्रथम की भावना की वजह से जम्मू कश्मीर से 370 हटी। जीएसटी और आईपीसी जैसे रिफॉर्म हुए। बैंकिंग रिफॉर्म हुए। हमने राष्ट्रहित को हमेशा सबसे आगे रखा।

PM Modi on Election Result – पीएम ने कहा कि हमारे विरोधी एक जुट होकर भी उतनी सिट नहीं जीत पाए जितनी इस लोकसभा चुनाव में अकेली बीजेपी ने जीती है।

पीएम ने कहा तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा और यह मोदी की गारंटी है। पीएम ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में एनडीए का जोर हर तरह के करप्शन को जड से उखाड़ने का होगा।

पीएम ने अपने संबोधन में मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड की बात की लेकिन वे यूपी, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के नतीजों पर कुछ नही बोले।

Share