India will be growth engine of world pm modi

बांग्‍लादेश की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, करेंगे मतुआ समुदाय से जुड़े तीर्थ स्‍थल का दौरा

बंगाल

पीएम नरेंद्र मोदी 26-27 मार्च को बांग्‍लादेश की यात्रा पर जा रहे हैं। कोविड महामारी के बाद पीएम की यह पहली विदेश यात्रा होगी। पिछले साल मार्च में ही मोदी की बांग्‍लादेश यात्रा कोविड की वजह से रद हो गई थी। लेकिन मोदी की इस बांग्‍लादेश यात्रा के तार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से जुड़े हैं। 27 को मोदी मतुआ समुदाय से जुड़े स्‍थलों की यात्रा करेंगे। यही मतुआ समुदाय बंगाल में 70 से अधिक सीटों में अहम भूमिका निभाता है।

मोदी 27 मार्च को बांग्‍लादेश के गोपालगंज में मतुआ समुदाय के धर्मगुरु हरिचंद्र ठाकुर की जन्‍मस्‍थली और इस समुदाय के तीर्थ स्‍थल पर जाएंगे। ऐसा करने वाले मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। उम्‍मीद है कि मोदी के साथ बनगांव के बीजेपी सांसद और मतुआ समुदाय के प्रतिनिधि शांतनु ठाकुर भी होंगे। शांतनु हरिचंद्र ठाकुर के ही वंशज हैं। 

Share from here