पंजाब कांग्रेस का ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया है। इस अकाउंट पर अलग तरह के ट्वीट किए गए हैं। कांग्रेस जल्द से जल्द इसे रिस्टोर कराने की कोशिश कर रही है।
इससे पहले शनिवार रात को उत्तर प्रदेश सीएमओ का ट्विटर अकाउंट कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया। बाद में उसे तुरंत बहाल कर दिया गया।