पुष्टिकर सेवा समिति की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक सम्पन्न

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। रविवार को पुष्टिकर सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की पहली बैठक सम्पन्न हुई। गत अगस्त महीने में हुए समिति चुनाव के परिणाम आने के बाद नए पदाधिकारियों की यह पहली बैठक थी। बड़ाबाजार के पारख कोठी में नव निर्वाचित अध्यक्ष समाजसेवी सुशील कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सबसे पहले नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद की शपथ ली।

समिति के नए पदाधिकारियों में उप सभापति प्रेम नारायण कल्ला, राज कुमार पुरोहित (प्रधानमंत्री), श्रवण कुमार व्यास (कोषाध्यक्ष), कन्हैया लाल व्यास (सेवा मंत्री) तथा प्रचार मंत्री संतोष कुमार व्यास बैठक में उपस्थित थे। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रमेश कुमार पुरोहित, विजय कुमार रंगा, शिव कुमार थानवी भी मौजूद रहे।

संरक्षक द्वय राम गोपाल थानवी तथा विजय कुमार व्यास वीके के अलावा 3 नए संरक्षक हीरालाल किराडू, राज कुमार व्यास तथा बलदेव दास पुरोहित भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

सेवा परमोधर्म के मंत्र के साथ समिति कर रही है कार्य

संरक्षक हीरालाल किराडू ने बताया कि 1950 में समिति की स्थापना के बाद सेवा परमोधर्म के मंत्र के साथ कार्य शुरू किया गया। किराडू ने जानकारी देते हुए बताया शुरू से ही लोकनाथ ताड़केश्वर और गंगासागर में सेवा कार्य, आंख ऑपरेशन केम्प में सेवा के साथ ही बाढ़ पीड़ितों की भी सेवा की गई। इसके अलावा समय समय पर समाजसेवियों का अभिनन्दन, खेल क्षेत्र में प्रतियोगिता, शिक्षा प्रचार (कॉपी, किताब), समाज के बच्चों की फीस जैसे विभिन सेवा कार्य किये जा रहे हैं।

2024 में अपना 75वां स्थापना वर्ष मनाने का निर्णय

उन्होंने बताया कि समिति ने 2024 में अपना 75वां स्थापना वर्ष मनाने का निर्णय किया। इस दौरान पूरे साल विभिन सेवा कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर नए संरक्षकों को मनोनीत पत्र दिया गया।

ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करना उद्देश्य – सुशील कुमार पुरोहित

समिति के नए अध्यक्ष सुशील कुमार पुरोहित ने बताया कि हमारा मुख्य लक्ष्य विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करना है। पुरोहित ने कहा कि ताड़केश्वर के लोकनाथ में निर्माणाधीन गोपाल भवन धर्मशाला के अधूरे पड़े कार्य को पूर्ण करेंगे तथा गंगासागर मेले में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु हमारी सेवा का लाभ ले सकें इसका प्रयास करेंगे।

Share from here