Raghav Chadha – राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने सदन में पार्टी के उपनेता के पद से हटाने का फैसला बीते कल किया था।
Raghav Chadha
साथ ही सदन में राघव चड्ढा के बोलने पर रोक लगाने को लेकर राज्यसभा सचिवालय को चिठ्ठी भी दी गई थी।
पार्टी के इस फैसले पर आज राघव चड्ढा ने एक वीडियो संदेश जारी किया और कहा कि संसद में मैंने ज्यादातर ऐसे मसले उठाए जिसे आमतौर पर संसद में नहीं उठाया जाता। जिन पर चर्चा नहीं की जाती थी, तो क्या इस तरह के मसले उठाना अपराध है।
उन्होंने कहा कि खामोश करवाया गया हूं, लेकिन हारा नहीं हूं। उन्होंने उस वीडियो के माध्यम से कई बातें रखी।
उन्होंने मध्यम वर्ग पर खुद द्वारा उठाए गए मुद्दे जैसे लगातार बढ़ते टैक्स का बोझ, डेटा की समय सीमा खत्म होने की समस्या, डिलीवरी बॉयज की समस्या, एयरपोर्ट पर महंगे खाने आदि का उल्लेख किया है।
