Raidighi – दक्षिण 24 परगना के रायदिघी के मेना गांव इलाके में एक युवक की खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया।
Raidighi
मरने वाले की पहचान किशोर माझी के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक भाजपा कार्यकर्ता था।
पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी गोविंदा हलदर को भी गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को यह भी शक है कि यह हत्या लव ट्रायंगल की वजह से हुई होगी।
जांच शुरू हो गई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, भाजपा ने दावा किया है कि यह घटना पॉलिटिकल मर्डर है।
उनका आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बदमाशों ने हत्या की प्लानिंग की थी। तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप को पूरी तरह से नकार दिया है।
युवक की लाश मिलने के बाद रायदिघी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार पलाश राणा उसके परिवार से मिलने गए। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की।
