तृणमूल छोड़कर भाजपा में आए राजीव बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उनके सुर बदले बदले नजर आए। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि विपुल जनसमर्थन के साथ आई सरकार और मुख्यमंत्री की आलोचना को बंगाल के लोग स्वीकार नही करेंगे। साथ ही उन्होंने 356 के बारे में भी लिखा। उल्लेखनीय है कि आज ही शुभेंदु अधिकारी ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद 356 की बात उठाई थी।
