सुपरस्टार रजनीकांत की अचानक तबियत खराब हो गई है। उनके ब्लडप्रेशर में लगातार उतार-चढ़ाव आने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका लगातार इलाज चल रहा है।
बीते दिनों रजनीकांत की फिल्म अन्नाथे के सेट पर सात क्रू मेंबर कोविड 19 से संक्रमित हो गए थे। रजनीकांत का भी कोविड टेस्ट करवाया गया था जो कि निगेटिव आया था।
