सुशांत सिंह राजपूत केस में ईडी की जांच तेज हो गई है। मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ जारी है। रिया से ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर पूछताछ करेगी। रिया पर सुशांत सिंह के अकाउंट से 15 करोड़ निकालने का आरोप है। रिया पर ये आरोप सुशांत के पिता ने लगाए हैं.
रिया से पूछे जा सकते हैं ये सवाल
ईडी ये भी जानना चाहेगी कि क्यों सुशांत के अकाउंट से रिया को लाखों के ट्रांजैक्शन हो रहे थे। रिया की प्रॉपर्टी और उनके द्वारा की गई लेन-देन से जुड़े सवाल किए जाएंगे। रिया के सीए को भी समन भेजा गया था लेकिन वे अभी तक ईडी के सामने पेश नहीं हुए।
जानें, रिया चक्रवर्ती की प्रॉपर्टी के बारे में
रिया की एक प्रॉपर्टी मुंबई के खार (शिवालिक बिल्डर्स) में है। जिसे 85 लाख में खरीदा गया था। इस प्रॉपर्टी के लिए 25 लाख की डाउन पेमेंट की गई थी। वहीं 60 लाख का हाउसिंग लोन लिया गया था। 550 स्क्वैयर फीट का फ्लैट रिया के नाम पर बुक किया गया था। दूसरी प्रॉपर्टी रिया के पिता के नाम पर है जो 2012 में 60 लाख रुपये में खरीदी गई थी। 2016 में इस प्रॉपर्टी का पोजेशन पैराडाइज ग्रुप बिल्डर ने दिया था। ये प्रॉपर्टी 1130 स्क्वैयर फीट की है जो कि रायगढ़ जिले में स्थित है.
