sunlight news

मुंबई क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में दाऊद इब्राहिम का सहयोगी रियाज भाटी

देश

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी रियाज भाटी को मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

अंडरवर्ल्ड डॉन के सहयोगी रियाज भाटी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं । पिछले साल एईसी ने कई गंभीर मामले दर्ज किये थे, जिसमें मुंबई पुलिस को उसकी तलाश थी।

साल 2015 में, रियाज़ भाटी को मुंबई में छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो पासपोर्ट रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। उसे इमिग्रेशन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों को दो पासपोर्ट बरामद हुए थे, जिसमें अलग-अलग विवरण थे।

इसके अलावा भाटी के खिलाफ साल 2007 और साल 2008 में खंडाला में गोलीबारी के मामले में भी आरोपित किया गया था। साल 2009 में मुंबई के मालाड में जमीन हड़पने का मामला सहित भाटी के खिलाफ कई गंभीर अपराध दर्ज किये गए थे।

Share from here