S M Krishna – पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का 92 वर्ष की उम्र में निधन

देश

S M Krishna – कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, देश के पूर्व विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा का निधन हो गया है।

S M Krishna

आज सुबह 2:45 बजे बेंगलुरु स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को आज मद्दुर ले जाया जाएगा।

मार्च 2017 में एसएम कृष्णा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 2023 में सरकार ने एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

वे साल 1999 से 2004 कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे और वर्ष 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे।

22 मई 2009 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कृष्णा को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया और 23 मई 2009 विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी।

Share from here