Sealdah Station Suspected Rohingya Detained – रोहिंग्या होने के संदेह में तीन म्यांमार निवासियों को सियालदह स्टेशन से हिरासत में लिया गया है।
Sealdah Station Suspected Rohingya Detained
कथित तौर पर बिना किसी पहचान पत्र या पासपोर्ट के भारत में प्रवेश करने पर हिरासत में लाया गया है। बताया जा रहा है कि 20,000 रुपए के बदले अवैध रूप से भारत में घुसा था।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार आधी रात को सियालदह स्टेशन पर एक पुरुष सहित दो महिलाओं की गतिविधियां देखकर टिकट चेकर को संदेह हुआ।
सवाल पूछने पर सही जवाब नहीं मिलने पर संदेह बढ़ा। इसी बीच खबर रेलवे पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस पूछताछ के दौरान पता लगा कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अब्दुल रहमान है।
उसने खुद कबूला कि वो और उसके साथ दो महिलाओं ने म्यांमार से भारत में प्रवेश किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Sealdah Station Suspected Rohingya Detained – पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब्दुल के समूह में कोई और भी है या नहीं। यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह किसी गिरोह में शामिल है।
एक वीडियो सामने आया है जिसमे अब्दुल यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि दिल्ली में उसके कुछ परिचित हैं। वे वहां मजदूर के रूप में काम करते हैं। पुलिस उसके बयान की सत्यता की जांच करने का प्रयास कर रही है।
